
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : जिले में मानसून 2026 के दौरान संभावित बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर जारी किए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति, बाढ़, जलभराव अथवा अन्य आपदा संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम अथवा अधिकारियों से संपर्क करें।
जिला प्रशासन ने बताया कि राहत एवं बचाव दल पूरी तरह सतर्क हैं तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। आमजन से आग्रह है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता पड़ने पर निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन के अनुसार किसी भी बाढ़ अथवा आपदा संबंधी आपात स्थिति में जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07820-299631 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पुलिस कंट्रोल रूम से 94792-47401 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुविभागीय स्तर पर सहायता के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), खैरागढ़ के दूरभाष क्रमांक 07820-299315 या 8839474206 तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), गण्डई-छुईखदान के दूरभाष क्रमांक 07743-263530 या 9407620657 उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार तहसील स्तर पर तहसील खैरागढ़ के लिए 07820-224230, तहसील छुईखदान के लिए 07743-263503, तहसील गण्डई के लिए 07743-260506 तथा तहसील साल्हेवारा के लिए 07743-299647 या 9009832630 पर संपर्क कर आवश्यक सहायता एवं जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, बाढ़ या जलभराव की सूचना मिलने पर बिना विलंब इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य समय पर सुनिश्चित किए जा सकें।



