
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार छुईखादन / खैरागढ़ : आज दिनांक 13/07/2026 को थाना छुईखदान क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमलीडीहकला एवं खपरीदरबार में गाली-गलौच एवं विवाद कर आमजन को परेशान करने तथा क्षेत्र की शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी (1) अर्जुन वर्मा, पिता चन्द्रेश वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीडीहकला, थाना छुईखदान, जिला केसीजी तथा (2) अशोक कुमार बघेल, पिता अगर सिंह बघेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खपरीदरबार, थाना छुईखदान, जिला केसीजी के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए क्रमशः इस्तगासा क्रमांक 42/74/2026 एवं 43/75/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक कुमार बघेल को न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सेलानी भेजा गया। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।



