KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 1,98,322.40 क्विंटल धान की खरीदी

​बुधवार को 30,251.60 क्विंटल धान का उपार्जन, गुरुवार के लिए 857 टोकन जारी

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 15 से 25 नवंबर तक किसानों से समर्थन मूल्य पर कुल 1,98,322.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले की 65 सहकारी समितियों के 72 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी सुचारु रूप से जारी है।

​जिला खाद्य अधिकारी देवेंद्र बग्गा ने बताया कि बुधवार, 25 नवंबर को 30,251.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया। वहीं गुरुवार, 26 नवंबर को 43,824.80 क्विंटल धान की खरीदी के लिए समितियों द्वारा 857 टोकन जारी किए गए हैं।

​कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान बेचने आने वाले किसानों को उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। केंद्रों में शुद्ध पेयजल, छांव, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की सुविधाएं मौजूद हैं। किसानों ने खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और समयबद्ध व्यवस्था पर संतोष जताया है।

​खरीदी केंद्रों पर धान की अवैध आवक रोकने के लिए राजस्व, खाद्य और मंडी सहित अन्य विभागों की संयुक्त टीम बनाई गई है। कलेक्टर ने टीम को उपार्जन केंद्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button