KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में धान का पंजीकृत रकबा 1,556.22 हेक्टेयर बढ़ा, 73,147 किसान दर्ज

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के दौरान धान का पंजीकृत रकबा बढ़कर 85,906.54 हेक्टेयर पहुंच गया है। पिछले खरीफ वर्ष 2025-26 में यह रकबा 84,350.32 हेक्टेयर था। इस तरह बीते वर्ष के मुकाबले पंजीकृत रकबे में 1,556.22 हेक्टेयर यानी 1.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

​जिले में धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले खरीफ वर्ष में जहां 71,496 किसान पंजीकृत थे, वहीं इस वर्ष 25 नवंबर की स्थिति में जिले की 65 सहकारी समितियों में कुल 73,147 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 1,651 अधिक है।

​पंजीयन के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जिले में 2,655 नए किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनका धान का पंजीकृत रकबा 2,092.79 हेक्टेयर है। वहीं, पूर्व से पंजीकृत किसानों का धान रकबा 83,813.75 हेक्टेयर दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button