रिपोर्टिंग पत्रकार कुमार संगीत चौबे
राज नेशनल न्यूज़ साजा : साजा नगर के समीप स्थित कबीरपंथ की प्रसिद्ध तपोस्थली, संत मनिहार दीवान साहब पुण्य समाधि स्थल (मुसवाडीह) में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 लाख रुपए की लागत से भव्य डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय विधायक ईश्वर साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
मुसवाडीह समाधि स्थल पर प्रतिवर्ष फाल्गुन शुक्ल सप्तमी के अवसर पर त्रिदिवसीय मेले का आयोजन होता है। इसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से मानिकपुरी पनिका समाज एवं कबीरपंथी समुदाय के लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। मेले के दौरान भव्य चौका आरती महायज्ञ और भजन-कीर्तन के मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की आवश्यकता को देखते हुए विधायक ईश्वर साहू ने इस डोम शेड की सौगात दी है, जिससे आने वाले समय में मेले की व्यवस्था अधिक सुगम और सुव्यवस्थित हो सकेगी।
भूमिपूजन का धार्मिक अनुष्ठान समिति के प्रमुख महंत साँवल दास मानिकपुरी और महंत प्रकाश दास मानिकपुरी के सान्निध्य में कबीरपंथ की परंपरा और रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू के साथ जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, ग्राम मुसवाडीह के सरपंच नीलेश भारती, साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, थान खम्हारिया मंडल अध्यक्ष केशव पटेल, मेला समिति अध्यक्ष रघुवीर कबीरपंथी, ज्वाला सिंह ठाकुर, लुक राम साहू, मनोहर साहू, नेतराम साहू और लाभू कबीरपंथी विशेष रूप से मौजूद रहे।
साथ ही मानिकपुरी पनिका समाज से प्रांतीय उपाध्यक्ष सुंदर दास मानिकपुरी, बेमेतरा जिला सचिव तारण दास मानिकपुरी, साजा ब्लॉक अध्यक्ष रूप दास मानिकपुरी, महंत धरम दास मानिकपुरी, महंत ओंकार दास मानिकपुरी, दीवान विजय दास मानिकपुरी, बलराम दास मानिकपुरी, गोपाल दास मानिकपुरी, बीरबल दास मानिकपुरी, लखन दास मानिकपुरी, सोहन दास मानिकपुरी, रमेश दास मानिकपुरी और अमन दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


