KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा पखवाड़ा: जीराटोला में तालाब घाट की स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान संपन्न

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में ‘माय भारत’ के अंतर्गत आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के मार्गदर्शन एवं छुईखदान ब्लॉक के NYV शिवकुमार गात्रेकर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जीराटोला स्थित तालाब की पचरी और स्नान स्थल पर यह आयोजन हुआ।

​अभियान के दौरान युवा साथियों ने मिलकर तालाब की पचरी, स्नान स्थल और आसपास के परिसर में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। घाट के आसपास फैले प्लास्टिक, कागज, पॉलीथिन, सूखे पत्ते तथा अन्य कचरे को एकत्र कर पूरे परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।

​इस अवसर पर युवाओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे तालाब, घाट, पचरी और सार्वजनिक स्थलों को अपने घर की तरह स्वच्छ रखें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने संदेश दिया कि स्वच्छ जलस्रोत और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल ही एक स्वस्थ एवं सुंदर गांव की पहचान हैं। यह पहल केवल सफाई तक सीमित न रहकर श्रमदान, जनभागीदारी, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश देने का प्रयास रहा।

​कार्यक्रम में वार्ड पंच किशन साहू, आदर्श युवा मंडल जीराटोला के मनोज साहू, अमित साहू, वेद साहू, निखिल साहू, आर्यन साहू, सोनू साहू, लक्ष्मण जांगड़े, मिलन भारती, दारा सिंह, कीर्तन लहरे और धनेश्वर साहू सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button