KCGखास खबरछत्तीसगढ़

अवैध महुआ शराब बेचते कोचिया गिरफ्तार, 3 लीटर शराब जब्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :  ग्राम देवरी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहे एक कोचिया को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम 540 रुपए जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 900 रुपए बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी निवासी गनेशु डहरे (52) अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेच रहा है। सूचना पर खैरागढ़ पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और गवाहों के समक्ष आरोपी को शराब बिक्री करते हुए पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 360 रुपए है, और बिक्री की रकम 540 रुपए जब्त की। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button