
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 21 अगस्त 2026// कलेक्टर सभागार, खैरागढ़ में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, विशेष परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति तथा जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं, शासकीय ऋण योजनाओं, वित्तीय समावेशन तथा स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, सीडी रेशियो, स्वयं सहायता समूहों का बैंक क्रेडिट लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड (फिशरीज), केसीसी (पशुपालन), पीएमएफएमई, पीएम मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन की प्रगति पर विभागवार एवं योजनावार चर्चा की गई।
कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने विभिन्न बैंकिंग एवं शासकीय योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को ऋण एवं योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बैंक एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों तथा जरूरतमंद वर्गों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।
बैठक में गिग वर्कर्स के अंतर्गत महिला श्रमिकों को ऋण सुविधाओं से जोड़ने के संबंध में भी बैंकर्स से विशेष अपील की गई। पात्र महिला श्रमिकों को बैंकिंग ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए गए।
आरसेटी प्रशिक्षण और स्वरोजगार गतिविधियों की समीक्षा
जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में आरसेटी खैरागढ़ की प्रगति एवं प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की गई। ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं एवं महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक बैंकिंग सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैंकर्स एवं संबंधित विभागों से प्रशिक्षणार्थियों को ऋण सुविधा से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने कहा गया, ताकि प्रशिक्षण को वास्तविक स्वरोजगार और आय के अवसरों में परिवर्तित किया जा सके।
बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि बैंक और विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे ऋण योजनाओं, स्वरोजगार प्रशिक्षण और वित्तीय समावेशन से जुड़े कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके। इससे जिले के ग्रामीण, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, आरबीआई के एलडीओ आकाश घोरसे, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हर्ष देशमुख तथा अग्रणी जिला प्रबंधक खैरागढ़ एवं प्रभारी निदेशक आरसेटी सी.एस. ठाकुर सहित विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित



