
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला के.सी.जी.
दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपियों से दोनो प्रकरणों में कुल 10.620 लीटर अवैध शराब और दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1,00,920 रुपये का मशरूका जप्त।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी।
गिरफ्तार आरोपी :
- मनीराम लहरे, पिता स्व. चैनसिंह लहरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बाजार अतरिया, थाना खैरागढ़।
- बॉबी रजक, पिता स्व. ईश्वरी रजक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बाजार अतरिया, थाना खैरागढ़।
विवरण :
जिला केसीजी पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को पुलिस चौकी जालबाँधा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रकरण क्रमांक-01 :
मुखबिर की सूचना पर शेरगढ़ तिराहा, पोटिया में घेराबंदी कर आरोपी मनीराम लहरे को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा 20-20 डिलक्स व्हिस्की अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 5.400 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AB 4828 (कीमत लगभग 50,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध पुलिस चौकी जालबाँधा में अपराध क्रमांक 271/2026 अंतर्गत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण क्रमांक-02 :
मुखबिर की सूचना पर जालबाँधा नहर के पास कच्ची सड़क पर घेराबंदी कर आरोपी बॉबी रजक को पकड़ा गया। उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी में रखी 29 पौवा शोले देशी प्लेन शराब (कुल मात्रा 5.220 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 2,320 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 AJ 2782 (कीमत लगभग 45,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 272/2026 अंतर्गत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
कुल जप्ती :
- अवैध शराब : 10.620 लीटर
- शराब की कुल कीमत : 5,920 रुपये
- दो मोटरसाइकिल : 95,000 रुपये
- कुल मशरूका : 1,00,920 रुपये।



