KCGखास खबरछत्तीसगढ़

15 अगस्त समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप, हुआ अंतिम रिहर्सल

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :  स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह का अंतिम रिहर्सल किया गया। इस दौरान समारोह में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारित क्रम के अनुसार अभ्यास कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अंतिम रिहर्सल के दौरान कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक  लक्ष्य विनोद शर्मा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल उपस्थित रहे। अधिकारियों ने परेड, मार्च-पास्ट, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह की विभिन्न तैयारियों का निरीक्षण किया।
रिहर्सल में परेड दलों द्वारा निर्धारित क्रम के अनुसार मार्च-पास्ट का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री के नाम संदेश वाचन भी किया जाएगा। इसके अलावा ध्वजारोहण, परेड, मार्च-पास्ट एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक  लक्ष्य विनोद शर्मा ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ  प्रेम कुमार पटेल ने संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
अंतिम रिहर्सल के साथ ही 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button