KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी में अब तक 468.5 मिमी औसत बारिश, दस वर्षीय औसत की 97.7 प्रतिशत पूर्ति

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ : 

जिले में मानसून की सक्रियता के बीच अब तक औसतन 468.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा, कार्यालय कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा 12 अगस्त 2026 को जारी तहसीलवार दैनिक वर्षा की जानकारी के अनुसार जिले की अब तक की औसत वर्षा, पिछले दस वर्षों की औसत वर्षा 479.6 मिमी की तुलना में 97.7 प्रतिशत है।

जिले की चारों तहसीलों में सबसे अधिक औसत वर्षा साल्हेवारा में 551.7 मिमी दर्ज की गई है। यहां पिछले दस वर्षों की औसत वर्षा 488.7 मिमी के मुकाबले अब तक 112.9 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। वहीं गंडई में 482.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो दस वर्षीय औसत 469.2 मिमी का 102.9 प्रतिशत है।
खैरागढ़ में 452.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो दस वर्षीय औसत 522.5 मिमी का 86.6 प्रतिशत है। इसी तरह छुईखदान में 387.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो दस वर्षीय औसत 437.9 मिमी का 88.4 प्रतिशत है।

12 अगस्त को साल्हेवारा में सबसे ज्यादा बारिश
12 अगस्त को जिले में कुल 42.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसमें साल्हेवारा में सर्वाधिक 24 मिमी, गंडई में 9 मिमी, खैरागढ़ में 8.1 मिमी तथा छुईखदान में वर्षा नहीं हुई।
1 जून 2026 से 12 अगस्त तक जिले की चारों तहसीलों में कुल 1874.0 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार जिले में बारिश का वितरण तहसीलवार अलग-अलग रहा है। साल्हेवारा और गंडई में दस वर्षीय औसत से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि खैरागढ़ और छुईखदान अभी अपने दस वर्षीय औसत से पीछे हैं।

आंकड़ों पर एक नजर:
खैरागढ़: 452.4 मिमी — 86.6 प्रतिशत
छुईखदान: 387.3 मिमी — 88.4 प्रतिशत
गंडई: 482.6 मिमी — 102.9 प्रतिशत
साल्हेवारा: 551.7 मिमी — 112.9 प्रतिशत
जिले की औसत वर्षा: 468.5 मिमी — 97.7 प्रतिशत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button