KCGखास खबरछत्तीसगढ़

चौखापाठ में गूंजा जय बजरंगबली का जयघोष, हनुमान पूजन कर सुख-समृद्धि की मांगी मनौती

राज नेशनल न्यूज़ गंडई-पंडरिया : गंडई नगर से कुछ दूरी पर भड़भड़ी जंगल के समीप स्थित चौखापाठ में सावन के प्रथम मंगलवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान हनुमान जी का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा कर क्षेत्र में सुख-शांति, नगर की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली एवं फसलों की अच्छी पैदावार की कामना की।


पूजन कार्यक्रम संरक्षक लाल टारकेश्वर शाह खुसरो (अध्यक्ष नगर पंचायत गंडई ), किसान समिति अध्यक्ष जेठूराम साहू एवं ग्राम पटेल अनिल नामदेव के सामूहिक नेतृत्व में संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना की विधि कमलेश प्रसाद शर्मा ने संपन्न कराई। हनुमान जी की पूजा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया।
आयोजन में नारायण शर्मा, अशोक पटेल, तामेश्वर साहू, शैलेंद्र दुबे सहित किसान समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के समक्ष क्षेत्र की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button