KCGखास खबरछत्तीसगढ़

बाइक से 30 पौवा शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / गंडई :  थाना गंडई पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से देशी शराब का अवैध परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी शोले प्लेन शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 2,400 रुपए बताई गई है, तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 8 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुखचंद टोन्ड्रे पिता मल्लू टोन्ड्रे, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 टिकरीपारा गंडई अपनी प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 04 डीएक्स 1493 से अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब लेकर जा रहा है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ ठंढार रोड नहर नाली गंडई के पास घेराबंदी की। इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आते रोककर तलाशी ली गई। उसके पास संतरा रंग के प्लास्टिक थैले में 30 पौवा देशी शोले प्लेन शराब मिली। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई थी।
आरोपी शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शराब सहित मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में थाना गंडई में अपराध क्रमांक 249/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना गंडई पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार एवं आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button