KCGखास खबरछत्तीसगढ़

केसीजी पुलिस द्वारा 14 जप्त वाहनों की ऑनलाइन नीलामी, 1.70 लाख रुपये की राशि प्राप्त

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खैरागढ़–छुईखदान–गंडई (केसीजी) पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और पशु तस्करी के मामलों में जप्त तथा राजसात किए गए 14 वाहनों की ऑनलाइन नीलामी की है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार एमएसटीसी (MSTC) पोर्टल के माध्यम से की गई इस नीलामी में 12 मोटरसाइकिल और 2 बड़े वाहन शामिल थे। पोर्टल पर पंजीकृत क्रेताओं की सक्रिय भागीदारी के बाद नीलामी से 1,70,000 रुपये (एक लाख सत्तर हजार रुपये) की राशि प्राप्त हुई।

​थानावार नीलामी का विवरण

  • ​थाना खैरागढ़: 05 प्रकरण
  • ​थाना छुईखदान: 01 प्रकरण
  • ​थाना गंडाई: 07 प्रकरण
  • ​थाना मोहगांव: 01 प्रकरण

​पुलिस के अनुसार, इस नीलामी के साथ जिले में अब तक कुल 45 वाहनों की नीलामी पूरी हो चुकी है। अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, सट्टा और अन्य अपराधों से जुड़े राजसात वाहनों की नीलामी की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button