KCGखास खबरछत्तीसगढ़

तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में – विशेष लोक अदालत का आयोजन कर वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग और भौतिक माध्यम से प्रकरणों का निपटारा कर पक्षकारों को किया गया लाभान्वित

राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वाधान में धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम के संबंध में
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में विशेष लोक अदालत का आयोजन दिनांक 18.07.2026 को किया गया जिसमें प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल कांफ्रेंसिंग दोनों मुख्य माध्यम से मामले में सुलह की सुविधा प्रदान की गई
उक्त विशेष लोक अदालत का शुभारंभ पक्षकारों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर की गई। जिसमें डीजे मोहनी कंवर, सीजेएम निधि शर्मा, संपूर्ण कोर्ट स्टाफ सहित
पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू , कला प्रजापति,छविराज
सहित समस्त पक्षकारगण, अधिवक्ता गण शामिल हुए। न्यायाधीश मोहनी कंवर जिला एवं अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ के 03 प्रकरणों को पक्षकारों से सहमति उपरांत मामले का निपटारा कर उन्हें लाभान्वित किया गया इनमें एन आई एक्ट138 चेक बाउंस के 03 मामले में मामले में 1343000/-रू.की अवार्ड राशि पास हुआमें हुआ. इसी प्रकार निधि शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरागढ़ के एन आई एक्ट138 चेक बाउंस के 03 मामले में मामले में 1135640 रू.की अवार्ड राशि पास हुआ
मामले में भी राजी खुशी से समझौता हुआ। राजीनामा करने हेतु तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा प्री सिटिंग की व्यवस्था भी की गई थी जहां लोगों को आपसी सुलह से राजीनामा करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस प्रकार आज के विशेष लोक अदालत में कुल 06 केसों का निपटारा हुआ जिसमें कुल अवार्ड
24लाख 78 हजार 640₹ पारित हुआ।

इस विशेष लोक अदालत सफल बनाने में
न्यायिक चंदन साहू, मनोहर देवांगन,पुष्पेंद्र, मेघा,धनंजय सेवेलकर, अमरनाथ जयसवाल, भुनेश्वर कौशिक,सिद्धार्थ तिवारी, राजेश खरे कोर्ट
स्टाफ सहित
पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू, कला प्रजापति, छबिराज,
सुलहकर्ता अधिवक्ता सुरेश ठाकुर,गिरिराज ठाकुर,नीरज साहू संदीप दास, भुवनेश्वर वर्मा, नीरज झा, मेनुका साहू, , राजेन्द्र जंघेल, सुनीलकांत पांडे, , उमाकांत महोबिया, सर्वेश ओसवाल, विवेक कुर्रे,
मिहिर झा, घम्मन साहू, कौशल कोसरे, विशाल महिपाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button