
राज नेशनल न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ : दिनांक 17.07.2026 को थाना ठेलकाडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम ठेलकाडीह से ग्राम मरकामटोला खार की ओर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल थाना ठेलकाडीह पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम मरकामटोला खार के पास रोककर पूछताछ की गई।
पूछताछ में उसने अपना नाम तीजू यादव, पिता मुकूंद लाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगारपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी (छ.ग.) बताया। उसके कब्जे में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर उसमें 47 पौवा सवा शेरा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 मि.ली.) बरामद हुई। कुल मात्रा 8.460 बल्क लीटर तथा अनुमानित कीमत ₹3,760 पाई गई।
आरोपी से शराब के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके पश्चात समक्ष गवाहों के समक्ष उक्त शराब विधिवत जब्त की गई।
आरोपी का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना ठेलकाडीह में अपराध क्रमांक 135/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।



