KCGखास खबरछत्तीसगढ़

शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव हेतु आवेदन 10 नवंबर तक

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :  शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 12 नवंबर को जिला मुख्यालय खैरागढ़ में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए जिले के आदिवासी लोककला नर्तक दलों से 10 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

​आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आदिवासी नर्तक दल को राज्य स्तरीय महोत्सव में शामिल कराया जाएगा। राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन 13 नवंबर 2026 को जिला मुख्यालय रायगढ़ में किया जाना संभावित है।

​जिले के इच्छुक आदिवासी लोककला नर्तक दल निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button