KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साइबर जागृति अभियान के छठवें सप्ताह में डिजिटल सुरक्षा का दिया संदेश

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के छठवें सप्ताह के तहत 25 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थानों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान ‘डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया की सीमाएं’ विषय पर जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधिकारिक एवं संवेदनशील जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


पुलिस ने बताया कि ओटीपी, पासवर्ड, लॉगिन विवरण, कार्यालयीन दस्तावेज, गोपनीय जानकारी तथा संवेदनशील तस्वीरें या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सोशल मीडिया अथवा अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को पोस्ट करने से पहले उसकी आवश्यकता, सत्यता और उससे जुड़े संभावित साइबर जोखिमों पर विचार करने की समझाइश दी गई।


अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि शासकीय संस्थानों की डिजिटल सुरक्षा केवल तकनीकी उपायों पर निर्भर नहीं है, बल्कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सतर्कता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुलिस ने सभी से साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button