
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : ग्राम खजरी में लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करने और शांति भंग करने के मामले में खैरागढ़ पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर को ग्राम खजरी में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खैरागढ़ पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सिद्धू गेंडे (20) तथा नंदकुमार जोशी (38), दोनों निवासी ग्राम खजरी को पकड़कर थाने लाया गया।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 74/382/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।



