KCGखास खबरछत्तीसगढ़

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की 221 ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 221 ग्राम पंचायतों में आज चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं से संबंधित लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर चर्चा कर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

योजनाओं की जानकारी के लिए QR कोड के उपयोग पर जोर

कार्यक्रमों में वीबी-जी राम जी एवं PMAY-G से संबंधित सूचनाओं के QR कोड के माध्यम से स्वप्रगटीकरण की व्यवस्था के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसे ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की प्रभावी पहल के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को QR कोड के माध्यम से स्वीकृत कार्यों, उनकी प्रगति एवं योजनाओं से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

आवास निर्माण में तेजी लाने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

रोजगार एवं आवास दिवस के दौरान PMAY-G सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का शत-प्रतिशत निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। आवास हितग्राहियों को नियमानुसार राशि का त्वरित हस्तांतरण, हस्तांतरित राशि की जानकारी उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आवास निर्माण में सामग्री आपूर्ति तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों को अपने स्तर पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वीबी-जी राम जी के तहत मांग आधारित नए कार्यों पर जोर

कार्यक्रम में मनरेगा के अंतर्गत संचालित सभी प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा ग्रामीण परिवारों की मांग के आधार पर वीबी-जी राम जी
के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नए कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा की गई।

ग्राम सभा के प्रस्ताव के आधार पर सैचुरेशन बेसिस पर प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन एवं स्वीकृति करते हुए उन्हें दिसंबर 2026 तक पूर्ण कराने की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। साथ ही, “मेरी बेटी, मेरा अभिमान” अभियान के तहत शासकीय विद्यालयों में मांग के आधार पर बालिका शौचालय निर्माण की आवश्यकता एवं कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

आजीविका डबरी एवं नवा तरिया से आजीविका संवर्धन

ग्राम पंचायतों में निर्मित आजीविका डबरियों एवं “नवा तरिया” से जुड़े हितग्राहियों तथा CLF के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। जल संरचनाओं को केवल निर्माण तक सीमित न रखते हुए उनसे जुड़ी कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके अलावा “धार अपार” अभियान के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने तथा विभिन्न कार्यों के प्रारंभ, प्रगति एवं पूर्णता के दौरान जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर

आयोजन के दौरान वीबी-जी राम जी
के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुपालन के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों का सार्वजनिक रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना पटल एवं अन्य माध्यमों के उपयोग पर जोर दिया गया।

रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या अथवा लंबित प्रकरण का निराकरण ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर प्राथमिकता से किया जा रहा है। ग्रामीणों की सहभागिता के माध्यम से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा ग्राम स्तर पर विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button