KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय आयुष मेले में बुजुर्गों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

खैरागढ़, 10 अक्टूबर 2026 // सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुशीला बंजारे के मार्गदर्शन में नगर के पिपरिया वार्ड क्रमांक-01 स्थित प्राथमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय आयुष मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में होने वाली कठिनाइयों को कम करने और आत्मनिर्भरता के साथ जीवनयापन करने में मदद मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी  घम्मन साहू, शैलेन्द्र वर्मा एवं  हर्षवर्धन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। अतिथियों ने 10 बुजुर्गों को चलने-फिरने में सुविधा के लिए छड़ी तथा एक बुजुर्ग को सुनने में सहायता के लिए श्रवण यंत्र प्रदान किया।

सहायक उपकरण मिलने से बुजुर्गों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। इस पहल से उनके जीवन को अधिक सहज, सुगम और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुशीला बंजारे, समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक  कमलेश कुमार पटेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button