KCGखास खबरछत्तीसगढ़

भोथली समिति में पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

राज नेशनल न्यूज़ ग्राम पाटा/भोथली :  सेवा सहकारी समिति भोथली में मंगलवार को प्राधिकृत अधिकारी के पदग्रहण अवसर पर गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत केसीजी के उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह रहे। इस दौरान मनमोहन वर्मा ने प्राधिकृत अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।


समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री नवनीत जैन, छुईखदान मंडल अध्यक्ष भावेश कोचर, मंडल महामंत्री बलराम जंघेल, रोशन चंद्राकर एवं वरिष्ठ नेता ज्ञानसिंह यादव उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने नवदायित्व के लिए मनमोहन वर्मा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सहकारिता व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसानों एवं ग्रामीणों के हित में कार्य करने की बात कही।


कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समिति से जुड़े लोगों एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही। आयोजक मनमोहन वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button