KCGखास खबरछत्तीसगढ़

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक: विकास कार्यों और बजट प्रस्तावों पर मंथन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान- गंडई  : जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की सामान्य सभा की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष मैकाल सदन, खैरागढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने की।

​बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सभापति अरुणा राजू सिंह बनाफर, हेमलता मंडावी, भुनेश्वरी जीवन देवांगन, जमुना नरेश कुर्रे, ललित चोपड़ा, दिनेश वर्मा, जनपद पंचायत छुईखदान की अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा एवं विधायक डोंगरगढ़ के प्रतिनिधि भीखम सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​अधिकारियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, वन मंडलाधिकारी संजय यादव, उपसंचालक पंचायत राज तिवारी सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

​बैठक के प्रमुख बिंदु:

  1. ​जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं – मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, वन विभाग, कृषि एवं शिक्षा विभाग की विस्तार से समीक्षा की गई।
  2. ​बरसात के बाद रुके हुए निर्माण एवं विकास कार्यों में गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
  3. ​अध्यक्ष ने कहा कि विभागों द्वारा आगामी वर्ष का बजट तैयार कर शासन स्तर पर स्वीकृति हेतु प्रेषित किया जाना है, इसमें जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर प्रस्ताव भेजा जाए, ताकि विभाग और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से जिले में अधिक से अधिक विकास कार्य स्वीकृत हो सकें।

​बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की मांग एवं समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button