
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ // सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत डिजिटल माध्यमों से नागरिकों को शासकीय सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सेवा सेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छुईखदान तहसील के ग्राम सीताडबरी निवासी किशोर कुमार साहू ने जाति प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय डिजिटल सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सेवा सेतु केन्द्र में ऑनलाइन आवेदन किया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें कॉलेज में प्रवेश लेने के साथ शासकीय छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने में भी सुविधा हुई।
उच्च शिक्षा में प्रवेश तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज था। किशोर कुमार साहू ने सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। डिजिटल प्रक्रिया के कारण उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
समय पर जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद किशोर कुमार साहू ने कॉलेज में आसानी से प्रवेश लिया। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें शासकीय छात्रवृत्ति का लाभ लेने में भी सुविधा मिली। इससे उनकी उच्च शिक्षा को आगे बढ़ाने की राह आसान हुई।
सेवा संकल्प अभियान के तहत डिजिटल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से शासकीय सेवाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। सेवा सेतु पोर्टल और सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है तथा शिक्षा एवं शासकीय योजनाओं तक पहुंच आसान हो रही है।



