KCGखास खबरछत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज और विवाद करने वाला आरोपी पहुंचा जेल

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान (केसीजी):  ग्राम मुरई में आम लोगों के साथ गाली-गलौज और विवाद कर परेशानी खड़ी करने वाले एक युवक के खिलाफ छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। केसीजी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरई निवासी नोहर जंघेल (19 वर्ष), पिता स्व. कन्हैया जंघेल, गांव में लोगों के साथ विवाद और गाली-गलौज कर उन्हें परेशान कर रहा था। मामले की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 54/178/2026, धारा 170/126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

​कार्रवाई के पश्चात आरोपी नोहर जंघेल को उपजेल सेलानी भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में छुईखदान पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button