KCGखास खबरछत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की जांच से बिजली बिल संबंधी शिकायत की हुई पुष्टि, उपभोक्ता ने जताया संतोष

छुईखदान के टिकरीपारा में विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाकर की जांच, दोनों की रीडिंग रही समान

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 22 सितंबर // उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और विद्युत सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा शिकायतों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में छुईखदान के टिकरीपारा निवासी उपभोक्ता कली बाई/पकलू द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित बिजली बिल की शिकायत की गई थी। शिकायत के सत्यापन के लिए विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ता के परिसर पहुंचकर मौके पर स्मार्ट मीटर की जांच की।

शिकायत की जांच के दौरान स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाकर दोनों मीटरों की रीडिंग का मिलान किया गया। 20 जुलाई 2026 को किए गए निरीक्षण में स्मार्ट मीटर और चेक मीटर, दोनों की रीडिंग 356 यूनिट पाई गई। जांच के दौरान दोनों मीटरों की रीडिंग में समानता मिलने से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली सही पाई गई।

विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर मीटर की स्थिति और रीडिंग का परीक्षण करते हुए उपभोक्ता को जांच की जानकारी दी। चेक मीटर के माध्यम से की गई पुष्टि से यह स्पष्ट हुआ कि स्मार्ट मीटर निर्धारित रूप से कार्य कर रहा है और मीटर की रीडिंग में अंतर नहीं पाया गया। इस प्रकार शिकायत के संबंध में मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर उपभोक्ता को जानकारी उपलब्ध कराई गई।

उपभोक्ता कली बाई ने विद्युत विभाग द्वारा शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचकर मीटर की स्थिति स्पष्ट करने और चेक मीटर से रीडिंग का मिलान करने पर संतोष व्यक्त किया। शिकायत के सत्यापन की प्रक्रिया से उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की रीडिंग के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिली।

विद्युत विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका या शिकायत होने पर उपभोक्ता विभाग को जानकारी दे सकते हैं। शिकायतों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा। उपभोक्ताओं का सहयोग बेहतर विद्युत सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button