KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साइबर जागृति अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान एवं हाट,बाजार के व्यक्तियों को किया गया जागरूक

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के छठवें सप्ताह के तहत आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा विभिन्न शासकीय संस्थानों का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान “डेटा प्राइवेसी एवं सोशल मीडिया की सीमाएं” विषय पर जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आधिकारिक एवं संवेदनशील जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि OTP, पासवर्ड, लॉगिन विवरण, कार्यालयीन दस्तावेज, गोपनीय जानकारी एवं संवेदनशील तस्वीरों/जानकारियों को सोशल मीडिया या अनधिकृत व्यक्तियों के साथ साझा न करें। साथ ही किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उसकी आवश्यकता, सत्यता एवं संभावित जोखिमों का ध्यान रखने की समझाइश दी गई।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि शासकीय संस्थानों की डिजिटल सुरक्षा में प्रत्येक कर्मचारी की सतर्कता और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button