KCGखास खबरछत्तीसगढ़

बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के शेष मानदेय का ऑनलाइन भुगतान

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 18 सितंबर 2026// भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के लिए निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.-2026) के तहत जिले में नियोजित बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) एवं बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों के शेष मानदेय का ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 73-खैरागढ़ के 286 मतदान केन्द्रों में 286 बी.एल.ओ. तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (आंशिक) के 97 मतदान केन्द्रों में 97 बी.एल.ओ. सहित कुल 383 बी.एल.ओ. को प्रति बी.एल.ओ. 2,000 रुपये की दर से कुल 7 लाख 66 हजार रुपये का मानदेय भुगतान किया जा रहा है।

इसी प्रकार जिले में कार्यरत 38 बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों को प्रति सुपरवाइजर 13,310 रुपये की दर से कुल 5 लाख 5 हजार 780 रुपये का मानदेय दिया जा रहा है। इस प्रकार बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों के शेष मानदेय के रूप में कुल 12 लाख 71 हजार 780 रुपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान जिला कोषालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के माध्यम से संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button