KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आबकारी एक्ट के मामले में आरोपी को एक वर्ष कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ :  थाना खैरागढ़ में दर्ज आबकारी एक्ट के प्रकरण में माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषसिद्ध पाए जाने पर एक वर्ष के कारावास एवं 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।


थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी प्रकाश राजपूत पिता गोपाल राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी बैह्य टोला, थाना खैरागढ़ को न्यायालय द्वारा दोषी ठहराया गया।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से देवेंद्र ध्रुव ने प्रभावी पैरवी की। वहीं मामले की विवेचना सउनि कोमल मिंज द्वारा की गई।


खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। साथ ही न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी और सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button