KCGखास खबरछत्तीसगढ़

इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिला पंचायत कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा की गई।

इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर परियोजना का संचालन जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत सृजन संकुल संगठन के 16 ग्रामों में किया जा रहा है। परियोजना के माध्यम से वर्तमान में 1304 महिला किसान लाभान्वित हो रही हैं। इसके साथ ही समूह की महिला सदस्यों द्वारा सब्जी पौधों की 08 नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। इन नर्सरियों में उच्च गुणवत्ता के सब्जी पौधे तैयार कर किसानों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) अंतर्गत जिला परियोजना प्रबंधक, विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, कृषि सखी, पशु सखी तथा तकनीकी संस्था प्रदान के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक में परियोजना की प्रगति, महिला किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे कृषि एवं आजीविका संबंधी सहयोग, तथा नर्सरियों के संचालन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला किसानों की आय में वृद्धि तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को परियोजना से लाभान्वित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button