KCGखास खबरछत्तीसगढ़

साइबर अपराधों से बचाव हेतु बैंकों में आमजन को किया जा रहा जागरूक

राज नेशनल न्यूज़ : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागृति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न बैंकों में पहुंचकर बैंक आने वाले ग्राहकों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा नागरिकों को OTP, ATM PIN, CVV, बैंक पासवर्ड एवं UPI PIN किसी के साथ साझा नहीं करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी KYC अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर किए जाने वाले फोन कॉल, ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए समझाइश दी जा रही है।
साथ ही नागरिकों को बताया जा रहा है कि बैंक या कोई भी अधिकृत संस्था फोन पर OTP, PIN अथवा गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा संबंधित बैंक को भी तुरंत सूचना दें।

थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि स्वयं साइबर अपराधों से सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button