राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के द्वितीय सप्ताह के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 8 स्थानों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान बैंक, एटीएम, वित्तीय संस्थानों, स्थानीय बाजारों एवं स्कूलों में आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में UPI फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, OTP, PIN, CVV, QR कोड तथा संदिग्ध लिंक से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस द्वारा लोगों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
अभियान के दौरान कुल 1,420 आम नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हुए।
KCG पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—साइबर अपराध से बचाव हम सबकी जिम्मेदारी है।”



