
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खैरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 236/2012, धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता (IPC) के आरोपी रोहन तिवारी पिता शिव तिवारी, निवासी राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय से जमानत का लाभ मिलने के पश्चात वर्ष 2013 से लगातार फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 03.08.2026 को राजनांदगांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार स्थायी वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जेल दाखिल किया गया।
खैरागढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार जारी है। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी फरार आरोपी अथवा वांछित व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



