KCGखास खबरछत्तीसगढ़

लिमो उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ: अतिथि श्यामपाल ताम्रकार ने की शुरुआत, पहले दिन किसान सीताराम नादिया से हुई 11.60 क्विंटल धान की खरीदी

राज नेशनल न्यूज़ गंडई/खैरागढ़ :  छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में गंडई क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र लिमो में धान खरीदी कार्य का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि श्यामपाल ताम्रकार के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में गंडई समिति के अध्यक्ष धरमु पटेल, राजेश मेहता और राकेश ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुखदेव पटेल ने की। इसके अलावा दुकालू निर्मलकर, समिति के प्रबंधक यशवंत वर्मा तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

​पहले दिन किसान सीताराम नादिया का बिका धान

उद्घाटन अवसर पर धान खरीदी की शुरुआत किसान सीताराम नादिया से की गई। उनके द्वारा केंद्र में 11.60 क्विंटल धान बेचा गया। समिति के प्रबंधक यशवंत वर्मा ने जानकारी दी कि खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

​उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्राम के प्रबुद्ध किसान शिव पटेल, तसील पटेल सहित अन्य कृषक भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस व्यवस्था पर संतोष जताते हुए शासन की योजना की सराहना की।

Related Articles

Back to top button