KCGखास खबरछत्तीसगढ़

छुईखदान पुलिस की कार्रवाई: आबकारी और जुआ एक्ट के दो स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए उपजेल

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान / खैरागढ़ :
छुईखदान थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें उपजेल सलोनी भेज दिया गया है।

मामलों का विवरण:
पहला मामला (आबकारी एक्ट): मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खैरागढ़ के प्रकरण क्रमांक 183/21 (अपराध क्रमांक 87/21, धारा 34(2) आबकारी एक्ट) के तहत आरोपी अशोक बघेल (पिता अगर सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी दरबारखपरी) को गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला (जुआ प्रतिषेध अधिनियम): न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय छुईखदान के प्रकरण क्रमांक 514/23 (अपराध क्रमांक 105/23, धारा 3(2) छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम) के अंतर्गत आरोपी शेख शाहिद (पिता शेख अब्दुल, उम्र 28 वर्ष, निवासी उदयपुर) को पकड़ा गया।
पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरी सफलता में छुईखदान पुलिस स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button