KCGखास खबरछत्तीसगढ़

महिला के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़/ गातापार :  जिला के.सी.जी. पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में थाना गातापार पुलिस ने महिला के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 10.07.2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे ग्राम कुर्रूभाठ में प्रार्थिया  रीतु बाई सिन्हा पति राम्हून सिन्हा, निवासी ग्राम कुर्रूभाठ, के साथ पारिवारिक विवाद एवं माचिस (आपसी लेन-देन/विवाद) की बात को लेकर आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गातापार में अपराध क्रमांक 42/2026 अंतर्गत धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपियों—:
(1)राम्हून सिन्हा, पिता भागबली सिन्हा, उम्र 35 वर्ष
(2)पवन सिन्हा, पिता भागबली सिन्हा, उम्र 30 वर्ष
(3)भागबली सिन्हा, उम्र 55 वर्ष

सभी निवासी ग्राम कुर्रूभाठ, थाना गातापार, जिला केसीजी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

के.सी.जी. पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button