KCGखास खबरछत्तीसगढ़

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, 4 जनवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 19 अक्टूबर 2026 — भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाएगा।

​इस पूरी प्रक्रिया के तहत मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण, एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे-आपत्तियां लेना और उनका निराकरण करने के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

​मुख्य तिथियां

  • ​2 नवंबर 2026: मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण और पुनर्व्यवस्थापन का कार्य पूरा होगा।
  • ​12 नवंबर 2026: एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
  • ​12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य आपत्तियां या दावे दर्ज कराए जा सकेंगे।
  • ​28 दिसंबर 2026: प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा।
  • ​4 जनवरी 2027: संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button