KCGखास खबरछत्तीसगढ़

विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर लोगों को परेशान करने वाले दो आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान :  ग्राम भूरसाटोला में गाली-गलौज कर लोगों को परेशान करने तथा वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ छुईखदान पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ पुलिस को शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें उपजेल सेलानी भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को ग्राम भूरसाटोला में लोगों को गाली-गलौज कर परेशान करने के मामले में लेख प्रसाद साहू (34) पिता पूना राम साहू और कमलेश साहू (26) पिता संतोष साहू, दोनों निवासी ग्राम भूरसाटोला, थाना छुईखदान, के खिलाफ कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दोनों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 53/177/2026 के तहत धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को उपजेल सेलानी भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई में केसीजी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button