KCGखास खबरछत्तीसगढ़

पशुओ को बिना चारा-पानी के निर्दयता पूर्वक हांकते हुए कत्लखाना महाराष्ट्र की ओर ले जाते हुए तीन आरोपीगण को थाना छुईखदान पुलिस ने किया गिरफ्तार।


राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / छुईखदान :  पुलिस को सूचना मिला कि जंगल के रास्ते पैदल-पैदल डंडा से मारते पीटते रस्सी से बांध कर कुछ लोग पशुओ को बिना चारा-पानी के निर्दयता पूर्वक हांकते हुए कत्लखाना महाराष्ट्र की ओर ले जा रहे कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में माधवभट्ट जंगल के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपीगण (1) पीरज उईके पिता हीरालाल उईके उम्र 26 साल, (2) संदीप देहारे पिता झाडूराम देहारे उम्र 32 साल, (3) राधेलाल गोड़ पिता किशन लाल गोड़ उम्र 50 साल सभी साकिनान चीसटोला पो0 पिपरिया थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के कब्जे से भैंस कुल 20 मवेशी जप्त कर श्रीराम गौसेवा समिति छुईखदान को सुपुर्द किया गया। आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने पर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 306/2026 धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधि0 2004 एवं पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 का अपराध पंजीबध्द किया गया। आरोपीगण को माननीय न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button