
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में हो रही नाट्य प्रस्तुतियां, गंडई में नागरिकों ने उठाया आनंद
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनसेवा से जुड़े प्रसंगों को नाट्य एवं नुक्कड़ नाटकों के जरिए आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में गंडई नगर पंचायत में इस विशेष विषय पर नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री के जीवन प्रसंगों का जीवंत प्रदर्शन
नाट्य प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े सेवा और समर्पण के विभिन्न प्रसंगों को संवाद एवं शानदार अभिनय के माध्यम से जीवंत रूप दिया। मंचन में सेवा भावना, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के विभिन्न पहलुओं को बेहद प्रभावी ढंग से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित नागरिकों ने खासी रुचि के साथ देखा और कलाकारों के अभिनय की जमकर सराहना की।
प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम पाल ताम्रकार, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, राजेश मेहता, राकेश ठाकुर, जीवन दास रात्रे , प्रकाश पटेल, यतीश कुंजाम, सावंत देवांगन, अशोक पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की प्रस्तुतियां लगातार जारी रहेंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी के भाव को जन-जन तक पहुँचाना है।



