राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 31 जुलाई।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में जुलाई माह के दौरान अब तक सामान्य से 91.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा, कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी 31 जुलाई 2026 की तहसीलवार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार जिले में औसत 354.1 मिमी वर्षा हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत वर्षा 386.7 मिमी निर्धारित है।
जारी रिपोर्ट के अनुसार 31 जुलाई को जिले में कुल 55.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसमें साल्हेवारा तहसील में सर्वाधिक 22.3 मिमी, खैरागढ़ में 13.0 मिमी, गंडई में 10.4 मिमी तथा छुईखदान में 10.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
1 जून 2026 से 31 जुलाई तक संचयी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार खैरागढ़ तहसील में 393.0 मिमी, छुईखदान में 332.1 मिमी, गंडई में 370.9 मिमी तथा साल्हेवारा में 321.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल 1417.7 मिमी संचयी वर्षा दर्ज की गई है।
प्रतिशत के आधार पर गंडई तहसील सामान्य वर्षा के सबसे करीब रही, जहां सामान्य का 99.8 प्रतिशत वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके बाद छुईखदान में 92.1 प्रतिशत, खैरागढ़ में 91.2 प्रतिशत तथा साल्हेवारा में 83.8 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई।
भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1055.6 मिमी निर्धारित है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



