KCGखास खबरछत्तीसगढ़

थाना गंडई पुलिस की त्वरित कार्यवाई चोरी की नीयत से घर में घुसा आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  12 सितंबर की रात कोपेभाठा गोडवाना मैदान में झांकी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक परिवार अपने तीन बच्चों के साथ रात करीब 8 बजे घर में ताला लगाकर झांकी देखने गया था। बारिश के कारण परिवार करीब 11:30 बजे वापस लौटा तो घर के बाहर का सांकल और ताला टूटा हुआ मिला। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।


घर के अंदर से खिड़की तोड़ने की आवाज सुनाई देने पर प्रार्थिया ने तत्काल अपने देवर अशोक पटेल और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गंडई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर घर के अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने मौके से मोहल्ले के ही आरोपी को चोरी की नीयत से घर में घुसे हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान शब्बू उर्फ अब्बास खान, पिता लतीफ खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 03, पंडरिया गंडई के रूप में हुई है। थाना गंडई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 289/2026, धारा 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।


मौके की जांच, गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने 13 सितंबर 2026 को दोपहर 2:10 बजे उसे विधिवत गिरफ्तार किया। अपराध गैर-जमानती होने के कारण आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गंडई थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button