KCGखास खबरछत्तीसगढ़

नर्मदा चौक चकनार में कल लगेगा सेवा सेतु शिविर

गंडई तहसील क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से शिविर में शामिल होने की अपील

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, 02 अक्टूबर 2026

​जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

​शनिवार, 03 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से नर्मदा चौक, चकनार, छुईखदान में सेवा सेतु शिविर आयोजित होगा। शिविर में गंडई तहसील क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

​मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

​जिला प्रशासन द्वारा गंडई तहसील के सभी ग्रामों के नागरिकों, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं। ग्राम स्तर पर नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को शिविर की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

​सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं का यथासंभव मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button