
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ / गंडई : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.08.26 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति ग्राम नर्मदा में अवैध रूप से हार जीत पर रूपये पैसा का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख खेला रहा है कि सूचना पर थाना गंडई से टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां पर मिर्जा इकबाल पिता स्व0 इब्राहिम बैग उम्र 47 साल पता ग्राम नर्मदा थाना गंडई, को सट्टा पट्टी खेलाते रंगे हाथ पकडा गया आरोपी मिर्जा इकबाल के विरूद्ध थाना गंडई मे अपराध क्रमांक 247/26 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7,8 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया था घटना मे सम्मिलित अन्य साथी कुदरत अली उर्फ राजु खान पिता आमिर अली उम्र 35 साल साकिन सालेटेकरी चैकी सालेटेकरी थाना बिरसा जिला बालाघाट (म0प्र0) को सायबर पुलिस खैरागढ के सहयोग से आज दिनांक 11.08.26 को उसके निवास स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आरोपी के कब्जे से 3000/रू को किया गया जप्त।



