KCGखास खबरछत्तीसगढ़

छुईखदान में चार जगह जुआ खेलते 16 लोग गिरफ्तार, 7720 रुपए नकद जब्त

पुलिस ने कनक नगर और आमाघाटकादा में की कार्रवाई, ताश की 52 पत्ती समेत जुआ सामग्री जब्त

राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान :  थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में 16 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 7720 रुपए नकद, ताश की 52 पत्ती और जुआ खेलने में इस्तेमाल की गई सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 10 कनक नगर में पंचू निषाद के घर के पास कुछ लोग ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पहली कार्रवाई में रूपचंद यादव (22), शांतिलाल निषाद (35), नंदलाल निषाद (21) और बन्नू निषाद (36) को पकड़ा। इनके कब्जे से 2070 रुपए नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई।

इसी स्थान पर दूसरी कार्रवाई में धिराजी निषाद (30), कुंदन निषाद (22), अजीत ठाकुर (28) और विदेश चंद्राकर (36) को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 2350 रुपए नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की।

इसके अलावा ग्राम आमाघाटकादा में बल्ला राम जंघेल के घर के पास जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। यहां पहली कार्रवाई में हुसैन कुमार जोशी (31), गजेंद्र कुमार वर्मा (27), मुकेश पटेल (23) और संजू मरार (33) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1750 रुपए नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई।

इसी स्थान पर दूसरी कार्रवाई में पवन लोधी (33), ईश्वरी लोधी (32), भुनेश्वर पटेल (29) और श्रवण जंघेल (24) को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 1550 रुपए नकद और ताश की 52 पत्ती जब्त की।

पुलिस ने चारों मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

Related Articles

Back to top button