KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

विसर्जन जुलूस के मार्ग, यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर हुई चर्चा

राज नेशनल न्यूज़ केसीजी, 23 सितंबर : गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की उपस्थिति में गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार उपयोग, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने गणेश उत्सव समितियों से प्रशासन और पुलिस को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की। साथ ही निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button