
राज नेशनल न्यूज़ छुईखदान (केसीजी):
क्षेत्र में अशांति फैलाने और आम लोगों के साथ गाली-गलौज व विवाद करने वालों के खिलाफ केसीजी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना छुईखदान क्षेत्र में लगातार लोगों से विवाद करने और उन्हें परेशान करने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में छुईखदान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 09 कनक नगर निवासी रमेश रजक उर्फ बंटी (40 वर्ष) और राजेश वैष्णव उर्फ सोनू (30 वर्ष) को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी रमेश रजक के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 55/183/2026 तथा राजेश वैष्णव के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 56/184/2026 के तहत धारा 170/126 और 135(3) बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
केसीजी पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में छुईखदान पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।



