KCGखास खबरछत्तीसगढ़

आवास प्लस 2.0: अपात्र परिवारों की सूची पर 1 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति

छुईखदान के 293 और खैरागढ़ के 944 परिवार सूची में शामिल

राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़, 25 सितंबर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 में छूटे हुए पात्र परिवारों के सर्वेक्षण के बाद सत्यापन और ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ग्राम सभाओं से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर जिले की दो जनपद पंचायतों में कुल 1,237 परिवार अपात्र पाए गए हैं।

इनमें जनपद पंचायत छुईखदान के 293 और जनपद पंचायत खैरागढ़ के 944 परिवार शामिल हैं। संबंधित जनपद पंचायतों ने ग्राम सभा से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों की जानकारी आवास पोर्टल पर अपडेट कर दी है।

अब अपात्र परिवारों की सूची जिला स्तर पर गठित अपीलीय समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। योजना की मार्गदर्शिका के अनुसार अपात्र परिवारों के नाम आवास पोर्टल से हटाए जाने से पहले संबंधित हितग्राहियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

1 अक्टूबर शाम 5:30 बजे तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

दोनों जनपद पंचायतों से प्राप्त अपात्र परिवारों की सूची को 10 दिनों के लिए जिले की आधिकारिक वेबसाइट, कार्यालयीन सूचना पटल तथा संबंधित जनपद पंचायत के सूचना पटल पर प्रकाशित किया गया है। सूची में शामिल हितग्राही अथवा परिवार 1 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में अपना दावा-आपत्ति आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अथवा संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button