KCGखास खबरछत्तीसगढ़

गंडई के पीएम श्री स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संस्कृत दिवस

राज नेशनल न्यूज़ गंडई :  स्थानीय पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत सिंह खुसरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में संस्कृत दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर.डी. दुबे उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने की। संस्कृत दिवस कार्यक्रम प्रभारी मनीज दास, देवचरण एवं दिव्या श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ। मंच संचालन हर्षिता राय ने किया।


मुख्य अतिथि आर.डी. दुबे ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की आत्मा है और अनेक भारतीय भाषाओं के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कृत के अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
संस्कृत व्याख्याता मनीज दास ने दैनिक जीवन में संस्कृत के उपयोग और इसके गौरवशाली इतिहास की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा के प्रति रुचि विकसित करने का संदेश दिया। प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।


श्लोक वाचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्लोक वाचन, संस्कृत भाषण, नृत्य एवं सुमधुर गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सभी ने सराहना की।


कार्यक्रम में प्रधान पाठक मुकेश यादव, हेमंत साहू, स्मिता दास, रामकुमार केवट, स्नेह एक्का, देवेंद्र वासनिक, भुवनेश्वरी साव, किरण ठाकुर, रीमा देवांगन, दुर्गेश सेन, रोहन दिवाकर, कोमल सिंह, नेहा देवांगन, तोपूराम साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button