सेवा संकल्प अभियान के तहत सुबह 7 से 9 बजे तक चलेगा स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
राज नेशनल न्यूज़ खैरागढ़ : सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में 23 से 25 सितंबर तक नदी एवं तालाब घाटों की सफाई और वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक किया जाएगा।
अभियान के तहत खैरागढ़ में शनि मंदिर के पास आमनेर नदी घाट, छुईखदान में बँधना तालाब, गंडई में सुरही नदी सहित जिले के अन्य ग्रामों के प्रमुख नदी एवं तालाब घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपने शहर एवं ग्राम की स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने की अपील की है। प्रशासन ने अभियान में अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है, ताकि सामूहिक प्रयासों से नदी-तालाब घाटों को स्वच्छ एवं पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके।
जिला प्रशासन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।



